एस. बी.आई.बैक का अधिकारी बोल रहा हूँ,जैसा बोल रहा हूँ करते जाना और खाते से निकाल लिए 42160 रुपये


जबलपुर :योनो एप्प चालू करवाने के चक्कर मे एक किसान धोखाधड़ी का शिकार हो गया,मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 18.08.26 को राजेन्द्र प्रसाद साहू उम्र 58 वषर् निवासी ग्राम बोड़ी थाना सिहोरा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह किसानी करता है। उसका भारतीय स्टेट बैंक पौड़ा में खाता है। बैक खाते का योनो एप्प करीबन 02 वषर् पूवर् से बंद था। उसने भारतीय स्टेट बैंक पौड़ा जाकर बताया था कि उसके खाते का योनो एप्प बंद हो गया है। बैंक वाले ने उसका मोबाईल फोन चैक किये थे और उससे बताये कि इस मोबाईल फोन में योनो एप्प नहीं चलेगा दूसरा मोबाईल लेना पड़ेगा दिनांक 21.04.26 को शाम लभभग 05 बजे उसके मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाईल से फोन कर बताया था कि एस. बी.आई.बैक का अधिकारी बोल रहा हूॅ आपका योनो एप्प बंद है , जैसा बोल रहा हूं वैसा करते जाना तो उसने अपना मोबाईल फोन खोल लिया था जैसा उक्त व्यक्ति ने कहा वैसा करता गया और अपना फोन पे चलाता रहा जो उसके खाते से क्रंमशः 34,635 रूपये, 6024 रू., 1501 रू. कुल 42,160 रू. निकल गये, 1930 पर फोन शिकायत दजर् कराया था। कोई अज्ञात व्यक्ति फजीर् बैंक अधिकारी बनकर मोबाईल फोन का योनो एप चालू कराने को कहकर मेरे खाते से 42160 रू. निकाल कर धोखाधड़ी किया है। रिपोटर् पर धारा 318(4), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































