सिहोरा में रोजगार सहायक के साथ धोखाधड़ी,लिंक पर जानकारी सेंड करते ही खाते से निकल गए सवा लाख रुपये 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :एक रोजगार सहायक ने एटीएम से 6 हजार रुपये निकाले रुपये तो नहीं निकले लेकिन खाते से रुपये जरूर कट गए,रुपये वापिस न मिलने के कारण परेसान रोजगार सहायक के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन किया और बोला लिंक भेजी है भरकर भेज दो तो रुपये वापिस मिल जाएंगे लेकिन जैसे ही रोजगार सहायक ने लिंक में जानकारी भरकर भेजी तो उसके खाते से 1 लाख 35 हजार 500 रूपये कट गए,वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में दिनंाक 18-8-26 की रात्रि अमित कुमार सेन उम्र 39 वषर् निवासी ग्राम दिनारी खम्हरिया ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह गांधीगंज गंजताल में सहायक सचिव के पद पर पदस्थ है दिनंाक 10-8-26 को उसे अपने एटीएम से 6 हजार रूपये निकाले जो एटीएम से प्राप्त नहीं हुये जिसकी शिकायत उसने सेंट्रल बैंक में किया था बैंक कमर्चारी ने उसे बताया कि 24 घण्टे में आपका पैसा आपके खाता में आ जायेगा, लेकिन उसका पैसा नहीं आया, उसने बैंक आफ इंडिया के कस्टमर केयर के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दजर् की दिनंाक 14-8-26 को उसके पास एक मोबाइल नम्बर से काॅल आया जो अपने आप को कमर्चारी होना बताया था जिसने उससे कहा कि लिंक भेज रहा हूॅ आप सभी जानकारी भरकर भेज देना आपका पैसा वापस रिफंड हो जायेगा, उसने भेजे गये लिंक पर जानकारी भर कर सेंड की लेकिन उसका पैसा वापस नहीं आया, दूसरे दिन एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला उसे जानकारी मिली कि उसके खाते से 1 लाख 35 हजार 500 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ आनलाईन धोखाधड़ी कर निकाल लिया है। रिपोटर् पर धारा 318(4), 319(2), 308 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें