बाबू ने चपरासी से मांगी थी 5 हजार रुपये की रिश्वत,घूसखोर बाबू रंगेहाथों गिरफ्तार

जबलपुर:चपरासी से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबू को लोकायुक्त ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,बताया जा रहा है की बाबू द्वारा चपरासी से जीपीएफ राशि के भुगतान के बदले घूस की मांग की जा रही थी।
यह है मामला
मामला मंडला जिले का है जहाँ पर दशरथ लाल बरमैया जो सिवनी माल कन्या आश्रम विकासखंड नारायणगंज जिला मंडला में भृत्य के पद पर पदस्थ था। उसके जीपीएफ राशि 1 लाख के भुगतान प्राप्ति के लिए कार्यालय विकासखंड शिक्षा के अधिकारी नारायणगंज में आवेदन दिया था। विभागीय बाबू नोखेलाल बेलिया के द्वारा आवेदक से जीएफ की राशि निकलवाने के बाद पारितोषक के रूप में 10000 रुपये रिश्वत की मांग की । जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर से की गई। शिकायत सत्यापन के दौरान बातचीत करने के समय ₹8000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज 13 अगस्त को आरोपी नोखेलाल बेलिया बाबू को प्रथम किशत के रूप में 5000 रूपये की रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी में रंगे हाथ दबोचा गया ।वहीं आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति ,निरीक्षक उमा कुशवाह एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














