बिजली बिल की बकाया वसूली में लाये तेजी साथ ही किसानों को बेहतर बिजली सुविधा करें प्रदान

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता के फरमान के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी बकाया राशि वसूली मे तेजी लाने एक्टिव मोड़ पर आ गए है!सोमवार को स्लीमनाबाद सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने बहोरीबंद विद्युत वितरण केंद्र की समीक्षा की!जहाँ बकाया वसूली,लाइन लांस, मीटर रिप्लेसमेंट की प्रगति, ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट,फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत व नवीन कनेक्शन प्रदान करने तथा विद्युत चोरी की सघन जांच कर प्रकरण तैयार करने के सख्त निर्देश दिए!
समीक्षा करने के बाद मैदानी कर्मचारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लांस में कमी लाने व बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए व बिजली विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों को समय सीमा अंदर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने बताया कि माह अगस्त 2026 के राजस्व संग्रहण लक्ष्य 280 लाख की पूर्ति हेतु 5 विशेष टीमें गठित की गईं है जो बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्की कार्रवाई कर रही हैं।इस कार्रवाई के तहत मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर,समरसियल पंप,कूलर सहित चल-अचल संपत्तियां एवं बैंक खाते सीज की कार्रवाई की जा रही हैं।साथ ही 50 फीसदी से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं वाले ग्रामों की विद्युत ट्रांसफार्मर आपूर्ति बंद की जा रही है।इसलिए विद्युत उपभोक्ताओं अपनी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें एवं शासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करें, जिससे संभावित कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।इस दौरान कनिष्ठ अभियंता, लाईनमैनो, आउटसोर्स कर्मचारी, मीटर वाचक उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















