40 हजार यादव बंधुओं द्वारा किया जायेगा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

40 thousand Yadav brothers will perform Jalabhishek of Baba Vishwanath,
आज से सावन सोमवार का पवित्र दिन सुरु हो गया है, शिवभक्तों के लिए इस दिन की साल भर प्रतीक्षा रहती है।तो वहीं परम्परा के अनुसार अनुसार सावन के हर प्रथम सोमवार को यहां भगवान श्री कृष्ण बलराम के वंशज यदुवंशी अहीरों के पावन हाथों द्वारा भगवान भोलेनाथ का सर्वप्रथम दुग्ध अभिषेक किया जाता है और आज भी ये परम्परा यहां जीवित है,
क्यों है यादवों को काशी में प्रथम अभिषेक का अधिकार ?
कहा जाता है कि द्वापर में एक बार यहां विकराल सूखा पड़ा था और लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर उठे।तब ऋषियों के निवेदन पर भगवान श्री कृष्ण ने आर्यावर्त के हर महाजनपद से अपने कुल के यदुवंशी बंधुओ संग यहां कूच किया और दुग्ध से महादेव का अभिषेक किया था और तभी से यहां एक परम्परा ने जन्म लिया जिसके अनुसार सावन के हर प्रथम सोमवार को यहां आबाद श्री कृष्ण बलराम के वंशज यदुवंशी अहीरों के पावन हाथों द्वारा भगवान भोलेनाथ का सर्वप्रथम दुग्ध अभिषेक किया जाता है और आज भी ये परम्परा यहां जीवित है। सावन का आज पहला सोमवार है और हरबार की तरह इस बार भी यदुवंशियों ने इस परंपरा का पालन किया।सावन के पहले सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, मार्कंडेय महादेव सहित सभी प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना है। लगभग 40 हजार यादव बंधुओं के प्रवेश के लिए 6 द्वार निर्धारित किए गए हैं, ताकि जलाभिषेक सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
94वें वर्ष निकलेगी ऐतिहासिक यादव बंधुओं की जलाभिषेक यात्रा
चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के बैनर तले इस वर्ष भी 94वीं पारंपरिक जलाभिषेक यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने बताया कि करीब 40 हजार यादव बंधु लगभग 17 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सात शिवालयों और दो देवालयों, कुल नौ धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक एवं विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे।यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यादव समाज की आस्था, एकता और सनातन परंपरा का भव्य प्रतीक मानी जाती है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















