जनता की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज मदन महल स्थित नागपाल गार्डन कार्यालय में आम जनता और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को जाना। इस दौरान नागरिकों ने बिजली, पानी, नाली की सफाई, आर्थिक सहायता, विद्यालयों में प्रवेश तथा छात्रवृत्ति जैसे विभिन्न विषयों को लेकर मंत्री श्री सिंह को अपने आवेदन सौंपे। आम जन की परेशानियों को पूरी संवेदनशीलता से सुनने के बाद मंत्री श्री सिंह ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से होना चाहिए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














