जिले में हर शुक्रवार फील्ड में रहेंगे अफसर,7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई । जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य ध्येय जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, समस्याओं का शत-प्रतिशत मौके पर ही निराकरण करना और शासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ बनाना है।

शुक्रवार को नहीं होगी कोई बैठक, केवल फील्ड भ्रमण पर ध्यान
कलेक्टर सिंह ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह का शुक्रवार पूरी तरह से केवल फील्ड भ्रमण के लिए समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी सीधे फील्ड पर जाकर योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे, साथ ही समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। भ्रमण से एक सप्ताह पूर्व ही संबंधित क्षेत्र के सी.एम. हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी पर रहेगा जोर
उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण अभियान मुख्य रूप से संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी पर आधारित है। आयोजन के दौरान फिजूलखर्ची, साज-सज्जा और गैर-जरूरी व्यय पर पूरी तरह रोक रहेगी तथा अधिकारियों के वाहनों की पूलिंग की जाएगी अभियान के दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ वृहद, एमएसएमई और कुटीर उद्योग के उद्यमियों के लिए उद्योग संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।
20 महत्वपूर्ण विषयों पर रहेगा सीधा फोकस
कलेक्टर सिंह ने कहा कि अभियान के तहत 20 प्रमुख क्षेत्रों में सघन कार्रवाई और निरीक्षण किया जाएगा। इसमें नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के मामले, किसानों की फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, और जल जीवन मिशन की समीक्षा शामिल है। इसके अलावा आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, राशन दुकान, खाद-बीज की उपलब्धता, कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का धरातल पर परीक्षण किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने भी दिए महत्वपूर्ण सुझाव
बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, सतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, एडीएम नीता राठौर और रविशंकर राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














