सिहोरा में 4 देशी कट्टा और 2 कारतूस सहित फायर आर्म्स के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर :सिहोरा के सिलोड़ी रोड़ में पुलिस ने दबिश देते हुए मुरूम खदान के पास एक फायर आर्म्स के कारोबार में लिप्त आरोपी को 04 देशी कट्टा एवं 02 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु वेनिवाल (भा.पु.से.) तथा एस.डी.ओ.पी. सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिहोरा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 4 देशी कट्टा एवं 02 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

यह है मामला
थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि दिनॉक 28-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हडहा मोहल्ला निवासी भानू तिवारी देशी कट्टा मामे दा ढाबा के पीछे किसी को देने जाने के बारे में किसी व्यक्ति से कह रहा था। सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार मामे दा ढाबा के आगे मुरूम खदान के पास सिलौड़ी रोड में दबिश दी गई जहां एक मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति हाथ में कत्थाई कलर का थैला लिये खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम भानू तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 1 हडहा मोहल्ला सिहोरा बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये हाथ में लिये हुये थैले की तलाशी लेने पर 4 नग देशी कट्टा तथा 2 कारतूस रखे मिले, आरोपी भानू तिवारी से देशी कट्टा एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर ज्वालामुखी निवासी स्वयं चौबे द्वारा देशी कट्टा एवं कारतूस बेचने के लिये देना बताया। आरोपी भानू तिवारी के कब्जे से 4 देशी कट्टा एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका
-आरोपी का अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने मे सहायक उप निरीक्षक अमृतगिरी गोस्वामी, नीरज चौरसिया, संदीप कौरव, देवराज की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















