प्राथमिकता से करें सीएम हेल्पलाइन का निराकरण,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, ए के सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित जिले के सभी एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित थे। फील्ड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन का निराकरण प्राथमिकता से करें, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करें। साथ ही, अनुग्रह आवेदन और संबल पंजीयन के लंबित आवेदनों की नगरीय निकाय वार समीक्षा करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए।बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हुए कलेक्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रदार्थों के कचरा निष्पादन के लिए होटल और अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही, ठोस अपशिष्ट पदार्थों के परिवहन में लगे वाहनों का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने तथा बिना परमिट नंबर की गाड़ियों को कचरा संग्रहण न करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने डबल लॉक वितरण केंद्रों से कैश बैंक तक पहुंचाने के लिए एलडीएम को सभी बैंकों को कैश वितरण केंद्र से उठाने के निर्देश देने कहा। साथ ही खाद का भुगतान किसान ऑनलाइन माध्यम से करें, इसके लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए प्रचार – प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में मूंग खरीदी, कृषि उपज मंडी में साफ-सफाई और इसे आदर्श मंडी बनाने के लिए चर्चा की गई।कलेक्टर श्री सिंह ने समग्र ई-केवाईसी की जनपद पंचायत वार समीक्षा कर इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पीएम जनमन और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अहिरवार ने स्कूल के पास से चिन्हित गुटखा व तंबाकू की दुकानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि निगम की टीम प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर इसे हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















