सरपंच के मोहल्ले में ही नहीँ हो रही सफाई,ग्रामीण परेसान,देखें वीडियो

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:एक तरफ तो सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर पानी की तरह पैसा बहा रही है तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ पंचायतों में सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।मझौली की ग्राम पंचायत बड़खेरा के वार्ड नंबर 13 में एक तरफ जहाँ ग्रामीण गन्दगी से परेसान हैं तो वहीं पँचायत भवन के बगल में स्तिथ आंगनवाड़ी के सामने बड़े -बड़े गढ्ढो में भरे गन्दे पानी से होकर छोटे -छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी जाना पड़ता है, गन्दगी औऱ गन्दा पानी जमा होने से गम्भीर बीमारियां होने का खतरा रहता है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा सफाई न करवाने के चलते आज बड़खेरा के वार्ड नंबर 13 के ग्रामीण गंदगी से परेसान हैं ।

 

ताजा मामला मझौली जनपद की ग्राम पंचायत बड़खेरा के बार्ड नंबर 13 का है जहाँ पर सरपँच का घर इसी वार्ड के बगल में है या ये कह दें की इसी मोहल्ले में सरपंच का घर होने के बावजूद भी पंचायत द्वारा यहाँ सफाई नहीं करवाई गई,

ग्रामीणों की मानें तो सफाई को लेकर सरपँच सचिव से कई बार बोल चुके हैं लेकिन पंचायत द्वारा आजतक सफाई नहीँ करवाई गई,नतीजन गन्दगी के बीच गम्भीर बीमारियां पनप रहीं हैं,ग्रामीणों का कहना है यदि गंदगी के चलते ग्रामीण बीमार होंगे तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?

आंगनवाड़ी के बगल में जमा गंदा पानी 

वहीं सबसे बड़ी बात तो पँचायत भवन के बगल में स्तिथ आंगनवाड़ी के सामने बड़े -बड़े गढ्ढे है जिनमें बरसात का पानी भरा होने के कारण इसी गंदे पानी से होकर छोटे -छोटे बच्चे आंगनवाड़ी जाने मजबूर हैं,अब सोचने वाली बात तो यह है बगल से लगे पंचायत भवन में रोज सचिव सरपँच भी जाते होंगे लेकिन उन्हें ये समस्या नहीँ दिखाई दे रही है।

इनका कहना है, यहां की सफाई रह गई थीं, मुरम न मिलने के कारण आंगनवाड़ी के सामने गढ्ढो की पुराई नहीँ हो पाई है।

रुकमणी अमर ठाकुर ,सरपँच ग्राम पंचायत बड़खेरा

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें