पहले गुटखा मांगा फिर चाकू मारी और लूट ले गए रूपये और मोबाइल

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :फेक्ट्री से काम करके लौट रहे युवक को रोककर लुटरों ने पहले तो गुटखा मांगा मना करने पर जेब की तलाशी लेने लगे लेकिन जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो लुटरों ने युवक को चाकू मारी और रूपये और मोबाइल लूटकर मोटर सायकल सवार लुटेरे फरार हो गए।

यह है मामला

थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनंाक 17-7-26 को मारपीट में घायल को उपचार हेतु लाईफ लाईन अस्पताल सुहागी में भतीर् कराये जाने की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ पहॅुचा घायल अमित खटीक उम्र 24 वषर् निवासी गांधी वाडर् पनागर ने बताया कि वह सांई कृपा फैक्ट्री रिछाई में काम करता है दिंनाक 17-7-26 को रात लगभग 10 बजे अपनी फैक्ट्री में काम से वापस अपने घर मोटर सायकल से जा रहा था रिछाई ब्रिज के ऊपर पहॅुचा लगभग 10-20 बजे पीछे से मोटर सायकल में 3 लड़के आकर उसे रोक लिये, तीनों अज्ञात लड़कों की उम्र लगभग 25-30 वषर् की होगी, उससे गुटखा मांगे, उसने मना किया एवं उनकी बातों को नजर अंदाज किया, 2 लड़के उसके आजू बाजू आ गये एवं तीसरे लड़के ने उसके पेंट की जेब की तलाशी लेने लगा, उसने विरोध किया तो चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहॅुचा दी तथा उसके जेब में रखा वीवो कम्पनी का मोबाइल, तथा 8 हजार रूपये छीनकर मोटर सायकल में बैठकर तीनों भाग गये।वहीँ पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 126(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें