नकली होने की आशंका पर 60 बोरी डीएपी जब्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिले में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली होने की आशंका पर 60 बोरी डीएपी जब्त की है। जब्त खाद के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित उर्वरक विक्रेता, वाहन मालिक एवं क्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास उमेश कुमार कटहरे के अनुसार कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चल रहे अभियान के तहत गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी जबलपुर श्रीमती प्रतिभा गौर के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को मझौली चौराहा कटनी रोड पनागर में फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 60 बोरी डीएपी खाद पाई गई।श्री कटहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खाद नकली प्रतीत होने पर उसके नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। वाहन चालक से खाद के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जानकारी या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।कृषि अधिकारियों ने मिनी ट्रक सहित खाद को पनागर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित उर्वरक विक्रेता, वाहन मालिक एवं खरीदार के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें