पुस्तकों की फीडिंग सहित बच्चों की शत प्रतिशत मैपिंग कार्य करें पूर्ण

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :शिक्षा विभाग के शिक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह नई शिक्षा नीति के तहत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में प्रत्येक घर का सर्वे कर असाक्षर लोगों को पंजीकृत करें और उन्हें साक्षर बनाने के लिए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निर्धारित किए गए मापदंडों के अनुसार साक्षर करने का प्रयास करें!क्योंकि आगामी 2027 तक संपूर्ण मध्य प्रदेश को पूर्ण साक्षर घोषित करने का लक्ष्य मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रखा गया है!उक्त जानकारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा ने मंगलवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जन शिक्षा केंद्र स्लीमनाबाद मे आयोजित बैठक मे दिए!उन्होंने कहा कि गांव -गांव से असाक्षरों को ढूंढकर उन्हें मोबाइल ऐप पर पंजीकृत करने की प्रक्रिया पूरी करें!साथ ही शाला नवचेतना कक्ष का निर्माण कर विधिवित संचालित करें तथा सितंबर मैं होने वाली परीक्षा मैं शत प्रतिशत असाक्षरों को परीक्षा मैं शामिल करवाए!साथ ही बीआरसी ने शाला प्रभारियों को स्पष्ठ निर्देश दिए कि जर्जर स्कूल भवनो मैं कक्षा का संचालन न करें!वहीं बिनोद पाटकर ने सभी शिक्षकों से कहा कि वह इस सौंपे गए कार्य को पूरी सजगता से करें!नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव से असाक्षरों एनआईएलपी मोबाइल ऐप के माध्यम से चिन्हांकन कर चयनित अक्षर साथियों के माध्यम से उन्हें पढ़ाने लिखाने का कार्य ग्राम में स्थित सामाजिक चेतना केंद्र और अध्ययन केंद्रों में किया जाना है! इसके बाद परीक्षा का आयोजन कर उन्हें साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा!समाज के पढ़े लिखे लोगों को आगे आकर अपने आसपास के असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए गए इस कार्य में सहभागी बने क्योंकि अपने देश के लिए देशभक्ति दिखाने का इससे अच्छा मौका दूसरा नहीं हो सकता!
पुस्तकों की फीडिंग सहित बच्चों की शत प्रतिशत मैपिंग कार्य करें पूर्ण
जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी के द्वारा सभी शाला प्रभारियो को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एप मे पुस्तको की फीडिग का प्रशिक्षण दिया गया तथा शाला मे सभी बच्चो की मैपिग कराने हेतु निर्देशित किया!इस दौरान उपयंत्री एस पी सोनी, जयप्रकाश चक्रवर्ती, जन शिक्षक अखिलेश पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















