सीनियर सिटीजन के साथ लूट करने वाले तीनों लुटेरे चंद घण्टे में गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : माढोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीनियर सिटीजन के साथ लूट करने वाले तीनों लुटेरो को पुलिस ने चंद घण्टे में गिरफ्तार करते हुए लूटे हुये दस्तावेज, 1 मोबाइल, नगद 500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए कार्यवाही की है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना माढ़ोताल में दिनांक 7-7-26 की रात मुन्नालाल पटेल उम्र 66 वर्ष निवासी करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सिचाई विभाग से सेवानिवृत्त है दिनंाक 7-7-26 की रात सब्जी, फल लेकर घर वापस आ रहा था मॉ रेवा कालोनी मोड़ के पास रात लगभग 9-15 बजे पहॅुचा तभी मोटर सायकल में 3 लड़के आये जिनमें से 2 लड़कों ने उसे पकड़कर उसके फुल पेंट की जेब से 1 सेमसंग कम्पनी का मोबाइल, 1 छोटी डायरी आईकार्ड रखने वाली जिसमें उसका पहचान पत्र व नगदी रकम 1150 रूपये थे, छीनकर तीनों मोटर सायकल से चुंगी नाका तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर धारा अपराध क्रमांक 588/26 धारा 309(6) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल  बी. एस. गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

ऐसे पकड़ में आये आरोपी 

वहीं दौरान विवेचना घटनास्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। पाटन वायपास में घूमते हुये संदेही 3 युवक मिले जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम राहुल चौधरी पिता कमलेश चौधरी उम्र 24 वर्ष, अभिषेक चौधरी पिता बारेलाल चौधरी उम्र 22 वर्ष, सुमित उर्फ अन्नू चौधरी पिता सुमित चौधरी उम्र 20 वर्ष सभी निवासी राजीवगांधी नगर माढोताल बताये, जिन्हें थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर तीनों ने लूट करने की घटना करना स्वीकार किये तथा छीना हुआ मोबाइल, दस्तावेज, रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पाटन वायपास सर्विस के पास छुपा कर रखना बताये, आरोपियों की निशादेही पर पाटन वायपास सर्विस में दबिश देते हुये आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाईल, दस्तावेज व नगदी 500 रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई, आरोपियों द्वारा लूटे गये शेष रूपये खाने पीने में खर्च कर देना बताया तीनों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, आरोपी सुमित उर्फ अन्नू चौधरी थाना माढोताल का गुण्डा लिस्टेट आरोपी है जिसके विरूध्द जिला बदर का प्रकरण तैयार कर पेश किया गया है।

उल्लेखनीय भूमिका- लूट का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी माढोताल  वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, अशोक राय आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें