5 लाख रुपये और गाड़ी की मांग करते हुए करता था पत्नी को प्रताड़ित,दहेज लोभी पति पर मामला दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :दहेज लोभी ने पहले तो पत्नी के गहनें गिरवी रख दिये फिर पत्नी को और दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते करने लगा,मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला थाना में दिनांक 8/7/26 को सानिया आफरीन उम्र 25 वषर् निवासी नोनेलाल की गली सरदार एजेन्सी के पास थाना गोहलपुर ने लिखित शिकायत की कि उसका निकाह दिनांक 27.11.2024 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आफाक अहमद पिता शकील अहमद के साथ हुआ था । पति आफाक अहमद एक टी.वी.एस कंपनी में फाइनेंसर का काम करता है। निकाह के पश्चात पति अच्छे से रखे , दिनांक 04.12.24 को पति कम दहेज लाने का ताना देकर आये दिन परेशान व प्रताडित करते हुये कहने लगे तेरे बाप ने कुछ नही दिया है मायके में 5 लाख रू. व गाडी लेकर आना तभी तुम्हे घर में रहने दिया जाएगा, यह बात उसने अपने घरवालो को बतायी पति उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया बोला माता पिता से गाडी व पैसा लेकर आएगी तभी रखूंगा उसके मायके वालो ने जो निकाह मे जेवर दिया था पति आफाक अहमद ने गहने जिसमे मंगलसूत्र, कान की झुमकी, हार सोने का, सोने की अंगूठी, टाप्स कान के सोने के एक फाइनेंस कंपनी मे गिरवी रख दिये है और मेरे द्वारा अपने जेबर मांगने पर गाली गलौज देकर मारपीट करते है पति अफाक का किसी अन्य लडकी के साथ सबंध है पति की आय लगभग 30 से 35 हजार रूपये है लेकिन उसे खचर् के लिए नहीं देते हैं, पैसा उक्त लडकी पर खचर् करता है और घुमाने फिराने ले जाता है, दिनांक 06.07.26 के रात लगभग 01/30 बजे मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गाल, गले, हाथ , पीठ, पेट में चोट पहुंचा दी।वहीं
लिखित शिकायत धारा 85 बीएनएस एवं धारा 3, 4 दहेज प्रति. अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें