ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने किया विशेष प्रकोष्ठ गठित
जबलपुर,जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने विशेष सेल का गठन किया है। एक वर्ष की अवधि के लिए गठित इस विशेष सेल के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे।नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत के सीईओ, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, श्रम पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विशेष सेल का सदस्य बनाया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















