तीन दिन में नहीँ हुआ खितौला के मंडी रोड और नाले का काम सुरु तो करेंगे धरना प्रदर्शन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:खितौला के मंडी रोड़ की दुर्दशा देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है की यहाँ पर राहगीरों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा,वहीं  सिहोरा नगर पालिका वार्ड नंबर 13 के कांग्रेस पार्षद राजेश चौबे का कहना है की यदि तीन दिवस के अंदर मंडी रोड के निर्माण का कार्य और नाला निर्माण सुरु नहीं हुआ तो सभी खितौला के नागरिकों के साथ कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन एवं मंडी रोडमें चका जाम किया जायेगा।

स्वीकृत के चार महीने बाद भी नहीँ हो रहा काम सुरु 

पार्षद राजेश चौबे ने बताया की मंडी रोड और नाले निर्माण का टेंडर एवं स्वीकृत हुए चार महीने होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक न तो रोड बनी न ही नाले का काम सुरु हुआ है। यहाँ तक की उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को लगातार मंडी रोड की जर्जर स्थिति के विषय मे जानकारी देते हुए उनसे रोड निर्माण का कार्य कराये जाने के लिए निवेदन किया गया लेकिन अभी तक न तो रोड का निर्माण हुआ न ही नाला बन सका है,

धरना प्रदर्शन की चेतावनी 

पार्षद राजेश चौबे का कहना है की यदि तीन दिवस के अंदर मंडी रोड के निर्माण का कार्य और नाला निर्माण सुरु नहीं हुआ तो सभी खितौला के नागरिकों के साथ कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन एवं मंडी रोडमें चका जाम किया जायेगा ।

इनका कहना है,प्रयास जारी है,जल्द से जल्द मंडी रोड और नाले निर्माण के कार्य सुरु होंगे,

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा, प्रदीप झारिया

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें