स्कूलों मे शत -प्रतिशत हो नामांकन कार्य, बच्चों के साथ रखें संवेदनशील व्यवहार, नवीन शिक्षा सत्र शुरू होते ही स्कूलों की मानिटरिंग शुरू

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का आगाज हो गया हैं!नवीन सत्र शुरू होते ही शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों की सतत मानिटरिंग शुरू कर दी गई हैं!
सोमवार को जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी ने जन शिक्षा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला पहुंचकर
शालाओ की अधोसंरचना, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, साफ- सफाई पाठ्य पुस्तक वितरण, टाइम टेबिल मैपिग नव साक्षरता अभियान चाइल्ड ट्रेकिंग एप के माध्यम से बच्चो को मेप करना पोर्टल पर कक्षोन्नति करना तथा अपार आई डी बनाना जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की सघन मानीटरिग प्रारम्भ की गयी!जन शिक्षक ने डॉ दिलीप त्रिपाठी ने शाला प्रभारियों को कक्षा पहली, छठवीं और नवमी में नामांकन, मैपिंग फीडिंग के साथ साथ कक्षा 5वी और 8वी के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली गई ओर स्‍कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन पूरा करने के निर्देश दिए ।निरीक्षण मैं जन शिक्षक ने प्रवेश से वंचित बच्चों की सूची उपलब्ध करवाकर एक–एक बच्चे को चिन्हित कर उनसे सम्पर्क कर, जरूरत पड़ने पर उनके पालक से भी सम्पर्क कर ऐसे बच्चों का प्रवेश कराने निर्देशित किया।
साथ ही उन्‍होंने हिदायत दी कि किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही स्कूल परिसर की साफ सफाई के साथ–साथ मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर भी ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पाठयपुस्तक वितरण जल्द से जल्द कराने, बरसात के मौसम को देखते हुए बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार व अध्यापन कार्य कराने के निर्देश दिए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें