स्लीमनाबाद मैं आधीरात सोने घर मैं चोरो का धावा,डेढ़ लाख रूपये नगद सहित तीन तोला स्वर्ण आभूषण लेकर भाग खडे हुए चोर

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :स्लीमनाबाद बस्ती मैं आये दिन चोरी की घटनाये घटित हो रही हैं, लेकिन चोरों को पकड़ने मैं स्लीमनाबाद पुलिस नाकाम साबित हो रही हैं!जिससे स्लीमनाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं!ताज़ा चोरी का मामला शनिवार की दरमियानी स्लीमनाबाद के बहोरीबंद रोड पर दुबे मोहल्ला का सामने आया!जहाँ नरेंद्र हल्दकार के घर को सूना पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया!रात मैं दुबे कॉलोनी मैं निवासरत एडीईओ जे पी दीवान की नींद खुली तों उनके घर के सामने चोर प्रकाश हल्दकार के घर का ताला तोड़ रहे थे वैसे ही एडीओ ने चिल्लाया तों चोर से वहाँ भाग खडे हुए!पड़ोसी जाग उठे देखा गया कि नरेंद्र हल्दकार के घर का भी ताला टूटा हुआ हैं लेकिन घर मैं कोई नहीं हैं तों इसकी जानकारी नरेंद्र हल्दकार को दी गई!नरेंद्र हल्दकार ग्राम टगर (महगवा)निवासी हैं जो स्लीमनाबाद मैं अपना मकान बनाकर रह रहे हैं!
शनिवार को परिवार सहित वो रिश्तेदारी मैं गए थे!रविवार की सुबह नरेंद्र हल्दकार जब घर पहुंचें तों उनके घर के दोनों ताला टूटे पड़े हुए थे!नरेंद्र हल्दकार ने पुलिस को लिखित शिकायत मे बताया कि एक लाख 12 हजार रूपये नगद सहित एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने का हार, एक चांदी की चैन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का डोरा चोरी गए हैं!पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं!चोरो का दुबे मोहल्ला मैं दबिश देने की पूरी हकीकत सीसीटीवी फुटेज मैं सामने दिख रही हैं!पांच -छः लोग हैं जो मुँह पर कपड़ा बांधे हुए दिख रहे हैं!

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान 

स्लीमनाबाद बस्ती सहित तिराहा मैं आये दिन चोरी की घटनाये घटित हो रही हैं!साथ ही हाइवे मैं पेट्रोल -डीजल चोर गिरोह सक्रिय हैं!लेकिन स्लीमनाबाद पुलिस के द्वारा चोरो को नहीं पकड़ा जा पा रहा हैं!जिससे चोरो के हौसले बुलंद हैं!
डायल 112 भी गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही हैं!पुलिस की नाकामी से रहवासियों मैं डर का माहौल बना हुआ हैं!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें