कटाव का रपटा पार करते समय फिसला पैर,पानी में डूबने से युवक की मौत

जबलपुर :मझौली में कटाव नदी पार करते समय एक युवक का पैर रपटा पार करते समय फिसल गया पैर फिसलते ही युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।मामला मझौली थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझोली में आज दिनाॅक 4-7-26 को बनाफर पारधी उम्र 55 वषर् निवासी ग्राम खाण्ड हाल निवासी बरही जिला कटनी ने सूचना दी कि उसके परिवार के सभी सदस्य गाॅव के घूम-घूम कर रूद्राक्ष की माला, केसर कस्तूरी चूढी कंगन बेचने का काम करते है उसका छोटा बेटा सचिन उम्र 20 वषर् दिनाॅक 3-7-26 को 9-30 बजे कटाव अपने मामा संतोष पारधी के यहाॅ रूकने आया था , शाम लगभग 5-30 बजे उसे साले के लडके बादल ने फोन कर बताया कि कटाव नदी पर बने डैम को पार करते समय सचिन का पैर फिसल गया जिससे गहरे पानी में सचिन डूब गया जिसे आसपास के लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला। पानी मे डूबने से सचिन की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् कायम कर जाचं मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















