जबलपुर में 19 स्टांप वेंडरों और सेवा प्रदाताओं को नोटिस

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :अधिक राशि पर स्टाम्प बेचे जाने और गलत मद का चयन कर कम मुद्रांक शुल्क पर दस्तावेज तैयार कर शासकीय राजस्व को हानि पहुंचाने वाले जिले के 19 स्टाम्प वेंडरों एवं सेवा प्रदाताओं को जिले के कलेक्टर ऑफ स्टामप्स द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। कार्यवाही की भनक लगते ही दूसरे स्टॉम्प विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। कार्यवाही की जद में आए सभी स्टाम्प विक्रेताओं पर नागरिकों से प्राप्त शिकायत का सत्यापन चुपचाप कराया गया था। गठित जांच टीमों ने सिहोरा, गोसलपुर और कृषि उपज मंडी, विजय नगर जबलपुर स्थित हाट बाजार में औचक निरीक्षण किया।

विक्रय रजिस्टर की हुई जांच

वरिष्ठ पंजीयक के निर्देश पर गठित जांच दल ने अपने
निरीक्षण के दौरान पाया कि स्टाम्प वेंडर न केवल स्टाम्प निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेच रहे थे, बल्कि विभिन्न दस्तावेजों के लिए भी नियमों का पालन नहीं कर रहे है। जांच में पाया गया कि शपथ-पत्र, जिसके लिए विधि अनुसार 200 रुपये का स्टाम्प अनिवार्य है, उसे कुछ वेंडरों द्वारा मात्र 50 रूपये या 100 रुपये के स्टाम्प पर ही बनाया जा रहा था। इसी प्रकार, अचल संपत्ति के अनुबंध-पत्र, किरायानामा, सहमति-पत्र और कब्जा सहित अनुबंध जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी गलत हेड का चयन कर केवल 1,000 रुपये या उससे कम के स्टाम्प पर तैयार किया जा रहा था। निरीक्षण टीमों ने संबंधित वेंडरों के विक्रय रजिस्टरों की जांच की और उनकी प्रतियां प्राप्त कर साक्ष्य एकत्रित किए।इस अनियमितता के विरुद्ध भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के तहत निर्मित मध्यप्रदेश स्टाम्प नियम 1942 के नियम 27 के अंतर्गत संबंधित स्टाम्प वेंडरों और सेवा प्रदाताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। कलेक्टर ऑफ स्टाम्प्स ने स्पष्ट किया है कि जवाब नियत अवधि में प्राप्त होने पर परीक्षण उपरांत इन वेंडरों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) को निलंबित या रद्द करने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनको मिला नोटिस*

कलेक्टर ऑफ स्टाम्पस द्वारा जिन वेंडरों और सेवा प्रदाताओं जगदीश प्रसाद पाठक, ब्रिजेश कुमार उपाध्याय, सुनील खरे, संजय कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद एवं नीतू साहू सिहोरा, श्रीमती कविता तिवारी गोसलपुर, मनीष जैन, पूर्णेश जैन, ओ पी मिश्रा प्राची शर्मा रांझी, योगिता चावला सिविल लाईन, किरण प्यासी, शबा आफरीन, सुशील पाण्डेय एवं विनय कुमार पाण्डेय पाटन, शिवांक तिवारी पोलीपाथर, एजाज अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें