दद्दा घाट में डूबे 1 युवक एवं 2 किशोरो की मौत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :दद्दा घाट में नहाते समय पानी में डूबने से 1 युवक एवं 2 किशोरो की मौत हो गई,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शवों को पीएम के लिए भेज मामले की जांच सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना तिलवारा में आज दिनाॅक 27-6-26 को दोपहर में तिलवारा अंतगर्त दद्दा घाट में नहाते समय 3 लडको के पानी मे डूब जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस शेख हलीम उम्र 39 साल, निवासी मुजावर मोहल्ला सूपाताल, थाना गढ़ा, ने बताया कि आज दोपहर करीबन 12 बजे उसका बेटा शेख आशिक अपने दोस्तों शेख साहिल, मोईन खान, अरहान, इमरान तथा अरबाज के साथ नहाने दद्दाघाट तिलवारा गया था। करीबन दिन के 3 बजे उसके साढू भाई के लड़के शेख यश ने फोन लगाकर बताया कि शेख आशिक, मोईन खान और शेख साहिल तीनों दद्दाघाट तिलवारा के नमर्दा नदी में नहाते-नहाते गहरे पानी में डूब गये हैं तब दद्दाघाट पहुँचा,।पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरो की सहायता से पानी में डूबे शेख आशिक, मोईन खान और शेख साहिल तीनों को नदी से निकलवाकर मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने चैक कर शेख आशिक उम्र 15 वषर्, मोईन खान उम्र 15 वषर् तथा शेख साहिल उम्र 19 वषर् तीनों निवासी मुजावर मोहल्ला गढा को मृत घोषित कर दिया।वहीं पंचनामा कायर्वाही कर शवों को पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर जांच में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें