सीएससी वीएलई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई विजय हल्दकार द्वारा ग्राम स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सुखईराम हल्दकार मेरु आदिवासी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्राप्त होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर सीएससी वीएलई विजय हल्दकार द्वारा ग्रामीणों को सीएससी के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। आयुष्मान भारत योजना, बीमा सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, डिजी पे, एजुकेशन प्रोजेक्ट एवं अन्य शासकीय सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने, स्वस्थ रहने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















