सिहोरा सब जेल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सब जेल सिहोरा में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के मार्गदर्शन में आयोजित योग सप्ताह के समापन पर योग कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

नियमित कराया गया योगाभ्यास 

वहीं 15 जून से 21 जून तक ऑनलाइन योग प्रशिक्षक द्वारा बंदियों एवं जेल स्टॉफ को नियमित योगाभ्यास कराया गया। मध्यप्रदेश योग आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।समापन अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा  संतोष कुमार कोल, अपर सत्र न्यायाधीश  एस. एस. झा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  विशाल रिछारिया,  रूपा मिश्रा एवं  हिमांशी ठाकुर भारद्वाज उपस्थित रहे। योग सप्ताह के दौरान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बंदियों एवं जेल स्टॉफ द्वारा सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। न्यायाधीशगणों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बंदियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों संबंधी जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों को आत्मसुधार, सकारात्मक जीवनशैली एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रभारी जेलर श्री दिलीप नायक द्वारा जेल में सुधारात्मक एवं पुनर्वासात्मक गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में योग एवं प्राणायाम को बंदियों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया है, जिसके अंतर्गत बंदी नियमित रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करते हैं।कार्यक्रम के पश्चात न्यायिक अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों से चर्चा की तथा भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं बन्दियों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। न्यायिक अधिकारियों ने सब जेल सिहोरा की सुव्यवस्थित जेल व्यवस्थाओं, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए जेलर दिलीप नायक एवं जेल स्टॉफ द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में जेल स्टॉफ एवं बंदीगण एवं तहसील विधिक समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें