उच्च शिक्षा मंत्री सहित उप मुख्यमंत्री का जबलपुर आगमन आज

जबलपुर :उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार का 20 जून शनिवार को रेल मार्ग द्वारा सुबह 5:30 बजे जबलपुर आगमन होगा। मंत्री श्री परमार दोपहर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मंत्री श्री परमार 21 जून रविवार को सुबह 7 बजे गैरीसन ग्राउंड, सदर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे सुबह 11 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सिंह 21 जून की रात 11:30 बजे रेल मार्ग से भोपाल रवाना होंगे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा का आगमन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का शनिवार 20 जून को दोपहर 3 बजे भोपाल से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्री देवड़ा शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति का जबलपुर आगमन पर स्वागत करेंगे। उप मुख्यमंत्री रविवार 21 जून को सुबह 6 बजे सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 12 बजे महामहिम राष्ट्रपति को डुमना एयरपोर्ट पर विदाई देने के बाद दोपहर 2 बजे कार द्वारा जबलपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। ज्ञात हो कि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को राज्य शासन द्वारा जबलपुर आगमन पर राष्ट्रपति का स्वागत और विदाई के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















