कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा कल से परीक्षा केन्द्र पर ही ऑन स्पॉट प्रिंट होंगे प्रश्न पत्र
जबलपुर,प्रदेश में वर्ष 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुन: परीक्षा 16 जून से शुरू हो रही है। यह 23 जून तक चलेगी। इस परीक्षा में सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश भर में कुल 2 हजार 795 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कक्षा 5वीं की पुन: परीक्षा में लगभग 1 लाख 17 हजार से अधिक एवं कक्षा 8वीं के लगभग 1 लाख 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन 16 से 23 जून 2026 की अवधि में किया जाएगा।परीक्षा केंद्रों पर ही होगा प्रश्न पत्रों का स्थल मुद्रण पुन:परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रश्नपत्रों की ऑन स्पॉट प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष द्वारा की जाएगी। परीक्षा पोर्टल से प्रश्नपत्रों को डाउनलोड एवं प्रिंट करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षाओं के निर्बाध संचालन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 02 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 02 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साईज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं सुगम विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।जन शिक्षा केन्द्र स्तर बनाए गए हैं परीक्षा केन्द्र कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर ही परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है।परीक्षार्थियों को शाला प्रमुख पहुंचाएंगे परीक्षा केन्द्र तक पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख/शिक्षक को सौंपा गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















