स्कूलों मै आज से बजेगी घंटी, विद्यार्थियों की दिखाई देगी चहल -पहल

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :विद्यार्थियों को मिले डेढ़ महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति मंगलवार को हो जाएगी!
मंगलवार को विद्यार्थियों की चहल -पहल स्कूलों मे दिखनी लगेगी!जिसके तहत राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार स्कूल चले हम अभियान का आगाज हो जायेगा!स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी!स्कूल चले हम अभियान को लेकर बहोरीबंद विकासखंड के जन शिक्षा केंद्र स्तरो पर शाला प्रभारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा -निर्देश प्रदान कर दिए गये है!बीआरसीसी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि डेढ़ माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून मंगलवार से एक बार स्कूलों मे विद्यार्थियों की चहल-पहल देखने को मिलेगी!शाला स्तर पर आयोजित स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम मे विद्यार्थियों का माला पहनाकर, तिलक बंदन कर प्रवेश दिलाया जायेगा!ग्राम एवं बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला मे नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जायेगा!शालाओं मे विशेष भोजन वितरण किया जायेगा!सभी शालाओं मे अभिभावकों के साथ शालेय गतिविधियों पर चर्चा, जिसमें प्रमुखत कक्षावार विषयखंड, शैक्षणिक कैलेंडर,अध्ययन -अध्यापन प्रक्रिया, अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी!जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों, शाला मे उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जायेगा!स्लीमनाबाद जन शिक्षा केंद्र मै शाला प्रभारियों की आयोजित हुई बैठक, दिए निर्देश-
नवीन शिक्षा सत्र वर्ष 2026-27 का आगाज 16 जून से हो जायेगा!ऐसे मे शिक्षा विभाग के द्वारा भी आवश्यक तैयारियां की जा रही है!जन शिक्षा केंद्र स्लीमनाबाद मे बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!जिसमे जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी ने शिक्षको से छात्रो की नियमित उपस्थिति हेतु पालको से सतत सम्पर्क करने एवं नियमित छात्रो से टीएलएम की मदद से उनका शैक्षणिक स्तर दक्षता अनुरूप करने हेतु निर्देशित किया गया!साथ ही बच्चो के नामांकन,मैपिंग,रिजल्ट, दिनचर्या,चार्ट टाइम टेबिल, टीएलएम, मध्यान्ह भोजन, गणित, विज्ञान किट भवन एवं शौचालय की सफाई मरम्मत आदि पर चर्चा की गयी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














