जनपद पंचायत मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप राज्य एवं केंद्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने सोमवार 15 जून से जिले के सभी सात जनपद पंचायत मुख्यालय जबलपुर, कुंडम, मझौली, पनागर, पाटन, शहपुरा एवं सिहोरा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे। ये शिविर 17 जून के महाराणा प्रताप जयंती के अवकाश को छोड़कर 15 से 18 जून तक जारी रहेंगे।जनकल्याण शिविरों में केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र किन्तु वंचित हितग्राहियों की पहचान विभागीय मैदानी अमले के सहयोग से कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों के लिये भी हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को जनपद पंचायत मुख्यालयों में आयोजित किये जा रहे जन कल्याण शिविरों में उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं, सेवाओं, शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सकें।जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनकल्याण शिविरों में चिन्हांकित योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को दर्ज करने एवं निराकरण संबंधी कार्यवाही सी एम हेल्पलाइन पोर्टल (http://cmhelpline.mp.gov.in) के माध्यम से की जायेगी। सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत लंबित प्रकरणों, राजस्व मामलों और अन्य जनशिकायतों के निराकरण भी शिविर अवधि में विशेष अभियान चलाकर किया जायेगा। यथासंभव समस्त लंबित आवेदनों के निराकरण का प्रयास किया जाए।शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी हेतु विभागीय स्टॉल स्थापित किये जायेंगे और पात्र हितग्राहियों को आवेदन, पंजीयन एवं सेवा वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जायेगी । शिविरों में लाभ वितरण, हितग्राही संवाद, सफलता की कहानियों का प्रस्तुतिकरण तथा योजनाओं के संबंध में जनजागरुकता गतिविधियाँ भी आयोजित की जायेंगी। शिविर में प्राप्त होने वाले ऐसे आवेदन जिनका निराकरण तत्काल संभव न हो, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदक को सूचित किया जायेगा और प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जायेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें