कटनी -जबलपुर जिले की सीमा पर बेखौफ संचालित हो रहा जुआफड़

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र मै एक बार फिर से बड़े व्यापक स्तर पर जुआ फड़ की बिसात बिछने लगी है!रविवार को जुआ फड़ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया मै वायरल हुई!जिसमें सैकड़ो लोग ताश के पत्तों पर हजारों -लाखों रूपये का दावं लगाते दिख रहे है!इस वायरल फोटो ने पुलिस अपराध नियंत्रण के दावों पर सवाल खडे कर दिए है!
स्थानीय लोगों ओर प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार यह फोटो स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव का है!इतने बड़े पैमाने पर दिनदहाड़े जुआ फड़ का संचालन बिना स्थानीय पुलिस की जानकारी या कथित सहमति के संभव नहीं है!क्योंकि पुलिस अक्सर छोटे -बड़े अपराधों को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को पकड़ने ओर अपने मुखबिर तंत्र के सक्रिय होने का दावा करती है!ऐसे मै खुले आसमान के नीचे इतने बड़े जुआ फड़ पर समय रहते कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है!

छपरा सचिव पर लग रहे आरोप
स्थानीय जनों ओर ग्राम पंचायत छपरा सरपंच पति के द्वारा छपरा सचिव पर जुआफड़ संचालित करने का आरोप लगाया जा रहा है!क्योंकि उक्त फोटो जो वायरल हुई है उसमें सचिव विजय कोरी दिख रहे है!बताया जा रहा है कि सचिव स्वयं जुआफड़ मै दावं मै लगाते है ओर जुआ फड़ संचालित करवा रहे है!जिसकी चर्चाएं फ़ैल चुकी है!क्योंकि गत सप्ताह भर पहले कटनी -जबलपुर जिले की सीमा धनगवाँ जंगल पर पुलिस की धमाचौकड़ी जुआफड़ पर पड़ी थी तब मौके से जुआरी भाग गए थे!वही सचिव विजय कोरी का कहना था कि मुझे एक व्यक्ति पैसे लेने थे तो मै वहाँ गया था!लेकिन न मै तो जुआ खेलता हुँ न खिलवाता हुँ!सरपंच पति द्वारा मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे है, ज्यादा हो तो जाँच करवा ले!इस संबंध मै स्लीमनाबाद थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश सुमन ने बताया कि मामला संज्ञान मै आया है!वायरल हुई फोटो व वीडियो की बारीकी से जाँच कर रहे है!फोटो मै दिखाई दे रहे जुआरियों ओर संदिग्ध चेहरों को चिन्हित कर उनकी पहचान की जा रही है!जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














