नामांतरण के बदले पटवारी ने मांगी थी 5 हजार रुपये की घूस,लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/नरसिंहपुर:एक घूसखोर पटवारी को लोकायुक्त ने 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है।पटवारी ने नामांतरण के बदले 5 हजार रुपये की घूस मांगी थी।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक संदीप कुमार की माताजी  ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर ,तहसील गोटेगांव में 29/ 4/26 को खरीदी थी।जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल आवेदक से ₹10000 की मांग कर रहा था,जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर अंजू पटले से की थी । शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹5000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज 1 जून को आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी को आवेदक से रिश्वत लेते हुए उसके निजी कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988(संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीं ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें