अस्पताल की व्यावहारिक और कार्यात्मक आवश्यकताओं को इस विकास योजना में प्राथमिकता से करें शामिल,एसीएस वर्णवाल

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त  धनराजू एस ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का दौरा कर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के री-डेवलपमेंट प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अस्पताल की व्यावहारिक और कार्यात्मक आवश्यकताओं को इस विकास योजना में प्राथमिकता से शामिल करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने शैक्षणिक व्‍यवस्‍था और मैन पावर की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। एसीएस श्री वर्णवाल ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी कार्यप्रणाली में नवाचार लाएं और कुछ नया करते हुए पूरे सिस्टम को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाएं। इस दौरान अस्पताल के बजट से जुड़े वित्तीय विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, डीन  नवनीत सक्सेना सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्टेट कैंसर यूनिट का निरीक्षण

बैठक के पश्चात अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल और आयुक्त श्री धनराजू एस ने नवनिर्मित स्टेट कैंसर यूनिट का भ्रमण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्‍पताल की व्‍यवस्‍थाओं को देखा और मरीजों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें