11 सूत्रीय मांगो को लेकर किसानों ने किया हल्ला बोल, 15 दिवस मै नही हुआ निराकरण तो किसान करेंगे उग्र आंदोलन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर किसान सभा के तत्वाधान मै सरकार के खिलाफ किसानों ने हल्ला बोल किया!बस स्टेंड से शुरू विरोध प्रदर्शन नारे बाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँचा!जहाँ 11 सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया!ज्ञापन सौपते हुए अल्टीमेटम भी दिया गया कि यदि 15 दिवस मै यदि किसानों की समस्याओ का निदान नही हुआ तो फिर किसान उग्र आंदोलन करेंगे!ज्ञापन सौपते हुए मांग की गई कि तहसील क्षेत्र मै अघोषित कटौती ओर लो -वोल्टेज से की विकट समस्या जिससे किसान परेशान हैं!समर्थन मूल्य पर गेंहूँ खरीदी हो जाने के वाबजूद भी अब तक भुगतान नही हो पाया, जिससे अन्नदाता परेशान हैं!पेट्रोल -डीजल ओर रसोई गैस के दामों पर भारी वृद्धि से आमजन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा हैं!ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे होने के वाबजूद अब तक राहत राशि नही मिली हैं!बहोरीबंद क्षेत्र मै स्वीकृत कृषि मंडी, रजिस्ट्रार कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय शुरू किये जायें!रुपनाथ -बचैया मार्ग ओर बम्होरी मार्ग पर बीएसएनएल द्वारा लाईन बिछाने के लिए नालियाँ आकार मै खुदाई की गई, लेकिन उसका समतलीकरण नही किया गया, जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं!साथ ही अन्य मांगे भी शामिल रही!
एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगो का निराकरण कराया जायेगा!इस दौरान किसान सभा संयोजक विजय पटेल, ओबीसी महासभा प्रदेशाध्यक्ष राकेश लोधी,पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस डॉ आर के यादव,सामाजिक कार्यकर्ता मोनू रजक सहित बड़ी संख्या मै किसानों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














