जल स्त्रोतो का पूजन अर्चन कर संवर्धन व संरक्षण का दिया गया संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद : विकासखंड रीठी की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा गंगा दशमी के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत विविध धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सोमवार को किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई!जिसमें समिति सदस्यों, मातृ शक्ति एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इसके पश्चात ग्रामों में स्थित तालाबों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया तथा माँ गंगा की महाआरती संपन्न हुई।भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मातृ शक्ति एवं ग्रामीणों द्वारा जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड रीठी के बड़गांव, बरजी, रुडमुड, भेड़ा टोला, कैना, रीठी, मुहाश, बरेहटा, हथकुरी, मझगवां, जमुनिया, खिरवा टोला, देवगांव, देवरी टोला, बरियारपुर, कुम्हरवारा, पोड़ी, बिरुहली, बिलहरी, घुघरा, खमरिया क्रमांक–2, खरखरी क्रमांक–2 एवं पिपरिया परोहा सहित विभिन्न ग्रामों में समिति सदस्यों द्वारा तालाबों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।विकासखंड समन्वयक  जगन सिंह मशराम ने बताया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” समाज में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा सामुदायिक सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाया जा सकता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की समस्त नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, मातृ शक्ति एवं ग्रामीणजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें