धुरी-बंधी खदान हादसे में अथक प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया युवक का शव

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जिला प्रशासन के सतत निर्देशन और निगरानी में एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया।मृत युवक की पहचान धुरी ग्राम निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा पिता प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। गहरी खदान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम ने पूरी तत्परता, साहस और सूझबूझ के साथ अभियान संचालित किया।रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीईआरएफ प्रभारी श्वेता गुप्ता ने किया, जबकि सह-प्रभारी ममता गोंड ने अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। एसडीईआरएफ के चार जवानों ने कांटा-रस्सा एवं रबर बोट की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला।इस अभियान में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की टीम ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मास्टर ट्रेनर अमर रैदास एवं सोवरन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में वालंटियर टीम ने रेस्क्यू कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। टीम में अश्विनी विश्वकर्मा, धनीराम पटेल, गुलवीर सिंह गोंड, अरविंद रजक, कृष्ण कुमार नामदेव, राजीव चौहान तथा कुणाल गौतम शामिल रहे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी अधिकारियों, जवानों और वालंटियर्स की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में टीम भावना, साहस और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















