निसर्ग के निरीक्षण में पाई गईं ये अनियमितताएं,प्रशासन ने लगाया ताला

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर । बरेला स्थित निसर्ग रिसॉर्ट में विगत दिवस करेंट लगने से हुई मौत के बाद प्रशासनिक अमले ने आनन फानन में आज मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान रिज़ॉर्ट में भारी अनियमितताएं पाई जिसके बाद तुरंत ही ताला जड़कर उसे बंद करने का फरमान जारी कर दिया। कलेक्टर जबलपुर राघवेंद्र सिंह ने रिजॉर्ट के निरीक्षण के लिए टीम में राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारी का गठन किया था।

ये पाई अनियमितता

तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण में रिसॉर्ट का केवल आंशिक भाग ही डायवर्टेड पाया गया था । इस के अलावा संचालक के पास फायर एनओसी नहीं थी और अग्निशमन हेतु भी कोई व्यवस्था भी नहीं थी। वही किचन में गंदगी भी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रिसॉर्ट से खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें