अधिक दाम पर बेक रहे थे बियर,शराब दुकान पर छापामार कार्यवाही

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, शराब के अवैध क्रय-विक्रय को रोकने कल शनिवार की रात एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने महानद्दा स्थित शराब दुकान पर छापामार कार्यवाही कर अधिकतम विक्रय दर से अधिक दाम पर बीयर बेचने का मामला पकड़ा है। इसके साथ ही लायसेंसी कमला शिवहरे की फुटकर शराब विक्रय दुकान से लगकर बाईं दीवार पर अहाता भी संचालित पाया गया।एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया कि कार्रवाई में मौके पर किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर की बोतल 200 रुपये में बेची जा रही थी, जबकि बोतल पर अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य 190 रुपये था।

यूपीआई से किया भुगतान

एसडीएम गोरखपुर के मुताबिक कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा खरीदी गई बियर की बोतल का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया था।जांच में पाया गया कि 190 रुपये की बीयर की बोतल ग्राहकों को 200 रुपये में बेची जा रही थी। यानी प्रति बोतल 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। छापामार कार्रवाई के दौरान दुकान पर शिवा बर्मन और अरुण मिश्रा कार्यरत पाए गए थे एसडीएम गोरखपुर ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेजी जा रही है। नियमानुसार लाइसेंस निलंबन और अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में तहसीलदार गोरखपुर आदित्य जाँघेला भी शामिल थे। मौके पर पंचनामा भी बनाया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें