एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को दिया जायेगा साफ्टवेयर और कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनन्स का निःशुल्क प्रशिक्षण 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन जबलपुर स्थित नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर एससी-एसटी द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को एक जुलाई से ‘ओ’ लेवल सॉफ्टवेयर और ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी के अनुसार प्रशिक्षण के लिए आवेदक का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है और उनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ​प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह एक हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित पीएसएम कॉलेज परिसर में बने नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर एससी/एसटी के कमरा नंबर 21-22 में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें