जबलपुर में कर्मचारियों पर बनाया दबाब, स्कूल में काम करना है तो धर्म बदलना पड़ेगा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शहर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाने और यहाँ तक की नोकरी से निकालने की भी धमकी दी गई,आरोप है की कर्मचारियों पर दबाब बनाते हुए कहा गया कि स्कूल में काम करना है तो धर्म बदलना पड़ेगा।

यह है मामला 

मामला शहर के सदर स्थित सेंट एलायसिस स्कूल का है आरोप है की यहाँ पर महिला सफाई कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। यहां काम कर रही महिला कर्मचारियों का आरोप है कि ईसाई धर्म अपनाने से इनकार करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। पीडि़त महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर हिंदू धर्म सेना भी महिलाओं के समर्थन में उतर आई है।
पुलिस अधिकारियों को शिकायत देते हुए स्कूल में काम करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमें जबरन ईसाई धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है। यहां तक कहा गया कि 3 से 4 महिला सफाई कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। कर्मचारियों ने परिवार का हवाला देते हुए मिन्नत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। परेशान होकर सफाई कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की, इसके बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो एएसपी के पास पहुंची। उन्होंने उचित जांच का भरोसा दिया है। शारदा विहार मदर टेरेसा क्षेत्र निवासी दीपा पटेल ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह वर्ष 2024 से स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रही थीं। उनके मुताबिक पहले सब कुछ सामान्य था। उस समय फादर वाल्टर पदस्थ थे, जिन्होंने उन्हें नौकरी पर रखा था। लेकिन दो-तीन पहले महिला कर्मचारियों को बुलाकर चर्च आने के लिए कहा। कुछ महिलाएं डर के कारण तैयार हो गईं, लेकिन तीन-चार महिला कर्मचारियों ने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उन पर दबाव बनाया गया कि स्कूल में नौकरी करनी है तो ईसाई धर्म अपनाना होगा। एक कर्मचारी कंटगी निवासी राजेश बाल्मिक ने बताया कि उसने 12 साल तक स्कूल में काम किया था। अप्रैल माह में घर पर भतीजे की शादी थी, इसलिए दो दिन की छुट्टी ले ली। अगले दिन स्कूल गए तो यह कहते हुए गेट पर रोक दिया कि या तो धर्म परिवर्तन करो, नहीं तो नौकरी पर आने की कोई जरूरत नहीं है। हमने अपना पक्ष रखा पर हमें दो माह की सैलरी देकर नौकरी से निकाल दिया। राजेश ने बताया कि फादर अब तक कई लोगों को नौकरी से निकाल चुके हैं। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत मिली है। शिकायत में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मना करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आरोप लगाए गए हैं। जांच विजय नगर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू धर्म सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि सिर्फ दीपा ही नहीं, बल्कि कई महिलाओं को ईसाई धर्म स्वीकार नहीं करने पर नौकरी से निकाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई स्कूलों में नौकरी के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी फादर पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें