किर्केट का सट्टा खिलाते दो आरोपियों से 6200 रुपये,लेपटॉप पेन ड्राईव,11 मोबाईल जप्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:क्राईम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवााही करते हुए क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल जप्त करते हुए कार्यवाही की है।

यह है मामला

थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 12-5-26 को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमनगर में एमजी शोरूम के पीछे गली में मोबाइल एवं अन्य साधनों से सट्टा खिलाने का काम कर रहे है सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई रोमेश गुप्ता के घर में 2 व्यक्ति लेपटाप, मोबाइलों का प्रयोग कर अंकों का रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा खिलाते मिले जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम जयप्रकाश यादव उम्र 51 वर्ष निवासी गीतांजली स्कूल के पीछे सरीना कम्पाउण्ड किराये का मकान ओमती वर्तमान पता प्रेमनगर रोमोश गुप्ता का मकान गढ़ा तथा अमित कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी रामपुर चौक यादव अखाड़ा के पीछे गोरखपुर वर्तमान पता रेतनाका साहिब टाउनशिप में राम किशोर का मकान ग्वारीघाट बताये दोनों के संयुक्त कब्जे से सट्टा खिलाने में प्रयुक्त डेल कम्पनी का 1 लेपटाप, 1 पेन ड्राईव, एण्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, 2 केलकुलेटर, सट्टा पर्ची, 2 डायरी, 4 नग मोबाइल चार्जर, 1 एक्सटेंसन बोर्ड, 6 पेन, 1 पेंसिल, 4 कल्याण व राजधानी सट्टे का नम्बर 2 टेबल, नगदी 6 हजार 200 रूपये जप्त किये गये, सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर बल्ली गुप्ता निवासी घमापुर के कहने पर महिने के 15 हजार रूपये के हिसाब से सट्टा लिखने का काम करना बताये जो भी सट्टा लगाता है उनके पैसों का लेन देन बल्ली गुप्ता द्वारा करना बताये, अन्य लोग भी मोबाइल पर सट्टा खिलाते हैं जिनके नम्बर मोबाइल में सेव हैं आरोपियों की निशादेही पर बल्ली गुप्ता की तलाश सम्भावित स्थान घमापुर चौक धनवंतरीनगर में की नहीं मिला आरोपी जयप्रकाश व अमित कुशवाहा के कब्जे से उपरोक्त सामग्री जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका– आरोपियों को मोबाइल लेपटाप पर सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हिमलेश वैद्य, अरूण, दिनेश क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे, आरक्षक प्रदीप टेकाम, राजेश मिश्रा, राजेश मारते, महिला आरक्षक नीलम तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें