सिहोरा आबकारी की कार्यवाही,300 पाव देशी मसाला जप्त

जबलपुर/सिहोरा :आबकारी ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 300 पाव देशी मसाला जप्त किये हैं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 08/05/2026 को आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने के मद्देनज़र जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के परिवहन की सूचना पर वृत सिहोरा के अंतर्गत जुझारी बायपास में नहर के पास थाना गोसलपुर के अंतर्गत एक काले रंग की पल्सर मोटर साईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एम.पी 20 ZK 4224 मैं रख कर 02 थैलों में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए तलाशी के दौरान क्रमश: 100 पाव (180ml) देसी मदिरा प्लेन एवं 200 पाव(180ml) देसी मदिरा मसाला , कुल 300 पाव 54.0 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद कर,आरोपी आशीष कोल पिता प्रकाश कोल उम्र 19 वर्ष ग्राम कुन्सरी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1) क एवं 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में मौके से फरार आरोपी चिक्की उर्फ भूपेंद्र सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी गोसलपुर की पतासाजी जारी है । (उक्त प्रकरण में मदिरा की कीमत 29000/- एवं मोटरसाईकिल40000/-रूपये) जप्त करते हुए कार्यवाही की गई है,कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक आर.एस. मरावी आबकारी मुख्य आरक्षक नेक लाल बागरी आरक्षक सुरेंद्र जायसवाल, संतलाल मरावी ,फूल सिंह एटिया उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














