मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 अंतर्गत केज स्थापना को मिलेगा प्रोत्साहन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026” के अंतर्गत प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केज स्थापना एवं संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत इच्छुक निवेशक, उद्यमी, हितग्राही एवं समितियां निर्धारित तिथियों तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। नीति के अंतर्गत मत्स्योद्योग विभाग, जिला पंचायत एवं निकायों के चयनित जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको-टूरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही निजी क्षेत्र की सहभागिता से मत्स्य उत्पादन एवं रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएंगे।

योजना के तहत फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचना के विकास के लिए बैंक ऋण सुविधा, ब्याज अनुदान तथा तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जबलपुर जिले में बरगी जलाशय एवं छीताखुदरी बिलटुकरी जलाशय, विकासखंड कुंडम का चयन केज स्थापना कर मत्स्य पालन गतिविधियों के संचालन हेतु किया गया है। निजी निवेशक एवं उद्यमियों के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि हितग्राही एवं समिति/संस्था द्वारा 07 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन दिवस एवं समय में डीपीआर सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय जबलपुर तथा क्षेत्रीय प्रबंधक, मत्स्य महासंघ कार्यालय जबलपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मत्स्योद्योग विभाग के जिला कार्यालय एवं विभाग की वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें