जनसुनवाई:102 आवेदन पहुँचे,सौरभ और अरविंद की समस्या का कब होगा निराकरण ?

जबलपुर :मंगलवार के दिन कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में 102 आवेदन पहुँचे,इस दौरान सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत केवलारी के ग्राम दरौली कला से पहुँचे सौरभ यादव पानी निकासी की समस्या से परेसान है सौरभ का कहना है की हमेशा से ही जहां से बरसात के पानी और निस्तार के पानी की निकासी होती थी उस जगह पर पड़ोस के दबंगो ने अतिक्रमण कर पानी का रास्ता रोक दिया है।जिसकी शिकायत उनके द्वारा जनपद से लेकर एसडीएम सिहोरा के यहां की जा चुकी है यहां तक कलेक्टर कार्यालय में भी शिकायत की जा चुकी है,तो वहीं खितौला निवासी अरविंद अवस्थी की जमीन मझौली जनपद के खुडावल में है,अरविंद निजी भूमि की खुदाई और भूमि की मेड़ में हुए अवैध कब्जा से वे परेसान हैं।सौरभ और अरविंद दोनों का कहना है की पिछले एक साल से अधिकारियों को शिकायत दे दे कर थक चुके हैं यहाँ तक की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।वहीँ इस दौरान उन्होंने ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मिलकर आवेदन देते हुए निवेदन किया की उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाये,अब देखना होगा इनकी समस्या का समाधान कब तक होता है ?

समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश
वहीं कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 102 आवेदन पहुँचे । इनमें दोबारा आये 37 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन अतिक्रमण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकार्ड सुधार, अवैध कब्जा, संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता, पीएम आवास, लड़ाई-झगड़ा, आर्थिक सहायता, धोखाधड़ी, भूमि डायवर्सन, बारिश के पानी के निकासी व्यवस्था आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















