बाढ़ और आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने वर्षा काल के दौरान बाढ़ और जलप्लावन की स्थिति से निपटने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के संचालन के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर बाढ़ की स्थिति से निपटने एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार के दिन आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में मध्यप्रदेश औधोगिक विकास निगम के क्षेत्रीय संचालक अनिल कुमार राठौर एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे।कलेक्टर ने बैठक में बाढ़ और जल प्लावन वाले क्षेत्रों में राहत शिविरों के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि राहत शिविर के लिए चिन्हित क्षेत्रों में खाद्यान्न और दवाओं का भण्डारण भी सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के कार्य भी समय रहते पूरे कर लिए जाने चाहिए।कलेक्टर श्री सिंह ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने अधिकारियों को एक दूसरे से निरंतर संपर्क में रहने तथा सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की सलाह भी दी। श्री सिंह ने कहा कि हमारी तैयारियां जितनी अच्छी होंगी आपदा में होने वाले नुकसान उतना ही कम किया जा सकेगा। बाढ़ और जल प्लावन की स्थिति में पशुओं के उपचार एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी बैठक में दिए गये।कलेक्टर ने राहत एवं बचाव कार्य के संचालन के लिए मोटर वोट, नाव एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता भी चिन्हित क्षेत्रों में सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने इन उपकरणों की जांच करने और आवश्यक होने पर समय रहते उनकी मरम्मत करा लेने का सुझाव भी अधिकारियों को दिया। कलेक्टर ने जिला एवं खण्ड स्तर पर बाढ नियंत्रण कक्षों की स्थापना के लिए निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने जबलपुर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में नाले-नालियों की बारिश पूर्व साफ-सफाई का काम पूरा करने पर बल दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे नदी-नालों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए जो बारिश में उफान पर आ जाते हैं। कलेक्टर ने ऐसे नदी नालों पर बने पुल-पुलियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए और इन पर चेतावनी वाले सूचना फलक लगाने की हिदायत दी।बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति में राहत शिविरों के संचालन के लिए चिन्हित किए गए स्थानों पर बिजली पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री सिंह ने बरगी बांध परियोजना के अधिकारियों को बांध से पानी छोड़ते वक्त निचले इलाकों के रहवासियों को सतर्क कराने के लिए घाटों और डूब में आने वाले क्षेत्रों में समय रहते मुनादी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ एवं जल प्लावन की स्थिति से निपटने के उपायों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत भी बताई।कलेक्टर श्री सिंह ने डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक करने के निर्देश भी दिये, ताकि आपदा के समय तत्परता से राहत और बचाव के कार्य संचालित किये जा सकें। उन्होंने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजे जाने की बात भी कही। श्री सिंह ने कहा कि दामिनी एप का प्रचार-प्रसार करें ताकि आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों से लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने वर्षाकाल में सर्पदंश के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत भी अधिकारियों को दी। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए पूर्व में बाढ़ एवं जल भराव से प्रभावित हुए क्षेत्रों के पूर्व के अनुभवों के आधार पर बेहतर प्लानिंग करने का सुझाव दिया। उन्होंने बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में स्थानीय गोताखोरों को चिन्हित करने पर भी बल दिया। सीईओ श्री गहलोत ने कहा कि राहत कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक अधिकारी को उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















