कटनी के कुठला में विवाह समारोह के दौरान पुलिस कार्रवाई पर निष्पक्ष जांच सहित निलंबन एवं एफआईआर की मांग

जबलपुर/कटनी:कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रानगर गली नंबर 4 में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को एक विवाह समारोह के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर अजाक्स ने ज्ञापन सौपा इस दौरान मुख्य रूप से अजाक्स के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे और आम आदमी पार्टी के कटनी जिलाध्यक्ष एड.अनिल सिंह सेंगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
यह है मामला
ज्ञापन सौपते हुए बताया गया की एक दलित समाज के परिवार में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान बारात एवं घरातियों पर लाठीचार्ज किए जाने तथा दूल्हा-दुल्हन को थाने में बैठाए जाना जिसके कारण विवाह की पारंपरिक एवं धार्मिक विधियां बाधित हुईं। इस घटना से न केवल सामाजिक एवं मानवीय भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि कानून व्यवस्था की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिये है।यह भी आरोप है कि उक्त कार्रवाई के पश्चात पीड़ित पक्ष पर ही प्रकरण दर्ज किया गया, जिससे निष्पक्ष न्याय की प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।पीड़ित दलित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है किंतु जांच के नाम पर मामले को टाले जाने का खेल खेला जा रहा है।प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की गई है।

ये हैं मुख्य मांगें
ज्ञापन सौपते हए मांग की गई है कि घटना की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।कुठला थाना प्रभारी सहित संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत FIR दर्ज की जाए।
यह अपेक्षा की जाती है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग इस प्रकरण में निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, ताकि आमजन का विश्वास कानून व्यवस्था में बना रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













