अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर,3 घायल 1 की मौत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:सड़क किनारे खड़े राहगीर टैक्टर पलटने से ट्रेक्टर की चपेट में आ गए,घटना में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए जबकि हादसे में 1 की दर्दनाक मौत हो गई।मामला थाना बरेला का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनाॅक 1-5-26 की शाम टैक्टर पलटने से घायलो को मेडिकल कालेज लाये जाने की सूचना पर मेडिकल कालेज पहुची पुलिस को सतीष यादव निवासी ग्राम बिलहरी ने बताया कि उसकी नानी सत्तो बाई तथा राधा बाई, अनिता बाई यादव एवं अन्नू यादव सभी शाम 5 बजे खेत जा रहे थे उसी समय आंधी तूफान आया तो सभी रोड किनारे खडे हो गये तभी बिलहरी का नीलेश श्रीपाल टैक्टर लेकर वहीं से तेजी से निकल रहा था तभी आंधी तूफान आने के कारण अचानक तेजी से ब्रेक लगाया जिससे अनियंत्रित होकर टैक्टर रोड किनारे खडे उसकी नानी व अन्य के उपर पलट गया जिससे चारों नीचे दब गये व सभी को गम्भीर चोटे आ गयी सभी को उपचार हेतु मेडिकल कालेज लाया गया जहाॅ घायल राधा बाई, अनिता बाई यादव एवं अन्नू यादव को उपचार हेतु भतीर् कर लिया गया तथा उसकी नानी श्रीमति सत्तो बाई उम्र 75 वषर् निवासी ग्राम बिलहरी बरेला को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये विवेचना मे लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें