प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर जबलपुर जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं की प्री-प्रायमरी से कक्षा पांचवी तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है और आगामी दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुये राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार प्री-प्रायमरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के हित में यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते तापमान को देखते हुये स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें