शिक्षा अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दिए ये निर्देश

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने विगत दिवस गुरुवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये शालाओं में दर्ज सभी बच्चों की मैपिंग का कार्य तीन दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। श्री सिंह ने कक्षा एक एवं कक्षा छह तथा कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह में नामांकन में कमी को दूर करने विशेष प्रयासों की हिदायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी।कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक जिला परियोजना समन्वयक एवं प्रोग्रामर भी मौजूद थे।कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में छात्र-छात्राओं के हित में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर देते हुये कहा कि इसके लिये जबाबदेही सुनिश्चित की जाये तथा शिक्षकों की  नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत बनाया जाये। कलेक्टर ने जर्जर एवं क्षतिग्रस्त शाला भवनों का  चिन्हांकन करने तथा इनमें किसी भी स्थिति में कक्षा ना लगाने के निर्देश देते हुये शाला भवन के निर्माण एवं मरम्मत के कार्य समय पर पूर्ण किये जायें। श्री सिंह ने  कक्षाओं में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, शौचालयों को क्रियाशील रखने की हिदायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बैठक में दी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें