परशुराम प्रगटोत्सव पर सिहोरा में निकलेगी वाहन रैली

जबलपुर/सिहोरा :भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण समाज के आराध्य देवता भगवान परशुराम के प्रगटोत्सव पर भव्य एंव विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी उक्ताशय का निर्णय शिव मंदिर बाबाताल में आयोजित संयुक्त ब्राह्मण समाज सिहोरा की बैठक में लिया गया।विदित हो विगत अनेक वर्षों से सिहोरा खितौला के समस्त विप्रजनों द्वारा मिलकर वाहन रैली निकाली जाती है तथा समापन स्थल पर भंडारे के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। परम पूज्य संत आकर्षक महाराज के सानिध्य में रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।बैठक में सभी विप्रो ने उपस्थित होकर रैली को भव्य बनाने अपने अपने सुझाव दिए।
सुबह 8 बजे से वाहन रैली
वाहन रैली रविवार 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे नृसिंह मंदिर खितौला से प्रारम्भ होकर रेलवे फाटक,खितौला बाजार, पेट्रोल पंप तिराहा से होकर बाबाताल,हरदौल मंदिर,मैना कुआं, सरावगी मोहल्ला, काल भैरव चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक,गौरी तिराहा, पुराना बस स्टेंड से होकर शिव मंदिर बाबाताल में समापन होगा। संयुक्त ब्राह्मण समाज ने सभी विप्रजनों से वाहन रैली में उपस्थिति की अपील की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















