जबलपुर की 3.78 लाख बहनों के खाते में आये 55.56 करोड़ रूपये
जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सिहोर जिले के आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1 हजार 836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इनमें जबलपुर जिले की 3 लाख 78 हजार 477 लाभार्थी बहनें भी शामिल हैं, जिनके खाते में 55 करोड़ 56 लाख रूपये की राशि भेजी गई है।महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार के उद्देश्य को लेकर संचालित की जा रही इस योजना की यह 35वीं किश्त है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से लाडली बहना योजना की 35वीं किश्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1500-1500 की राशि अंतरित की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















