भानतलैया में जमा था जुआफड़,10 जुआड़ियों से 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त

जबलपुर ;लाईट के उजाले में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगा रहे जुआडियों में पुलिस को देख कर भगदड़ मच गई,पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 10 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त किये हैं।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में गठित टीम को जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियो से 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।
यह है मामला
थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि आज दिनंाक 11-4-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां कुछ जुआड़ी खुले में लाईट के उजाले में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः जवाहर अहिरवार उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत पंडाखेड़ा थाना पनागर, विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा उम्र 35 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर, सोहेल अख्तर उम्र 49 वर्ष निवासी गली नम्बर 1 मक्कानगर हनुमानताल, सुशील राय उम्र 36 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर, पिं्रस रैकवार उम्र 18 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, बालचंद जैन उम्र 48 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू हनुमानताल, बेड़ीलाल अहिरवार उम्र 48 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर अधारताल, रितेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढ़ा, राजा गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी प्रेमसागर पुलिस चौकी के पास हनुमानताल, रोहित चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला बेलबाग बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को ताश पत्तों पर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, थाना बेलबाग के उप निरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, मुकेश धुर्वे, आरक्षक विद्यासागर, अजीत, उमेश कुमार, विनीत शुक्ला, थाना घमापुर के प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, , आरक्षक बबलू पाण्डे, धीरज, सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















